फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
विज्ञापन

- एमसीएच विंग परिसर में स्थापित किया जा रहा है एक और प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में जल्द ही और एक ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो जाएगा। इसके लिए प्लेटफार्म और शेड तैयार हो गया है। तकरीबन सत्तर लाख की मशीन बंगलुरू से आ गई है। इसके शुरू होने पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी।
कोरोना संक्रमण के दौरान जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग को कोविड अस्पताल बनाया गया था। यहां बड़ी संख्या में मरीजों के भर्ती होने पर ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई। तब प्रशासन ने गोरखपुर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाकर काम चलाया। दूसरी लहर में भी ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई। तो धनुष फाउंडेशन के सहयोग से एक प्लांट स्थापित किया गया। इसी क्षमता 85 लीटर प्रति मिनट है। इसके बाद जिला अस्पताल में अधिक क्षमता के एक-एक कर तीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापित किए गए। इसी कड़ी में एमसीएच विंग में एक हजार लीटर क्षमता का और एक प्लांट स्थापित किया जा रहा है। शेड और प्लेटफार्म का कार्य पूरा हो चुका है। मशीन भी आ गई। स्टाल होते ही टेस्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही यह भी क्रियाशील हो जाएगा। इसके बाद जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में हो जाएगी। अब ऑक्सीजन के लिए किसी को कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

------------
जिला अस्पताल में अब हो जाएंगे पांच आक्सीजन प्लांट
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में नए प्लांट के पूरा होते ही पांच ऑक्सीजन प्लांट हो जाएंगे। नए प्लांट के क्रियाशील होने पर तकरीबन 36 सौ लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। वहीं एमसीएच विंग परिसर में तीन प्लांट हो जाएंगे। इसमें 85 लीटर प्रति मिनट क्षमता के प्लांट के अलावा पीएम केयर फंड और पीपुल्स डेमोक्रेटिव संस्था की ओर एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के दो प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिसमें एक क्रियाशील नहीं है। जिला पुरुष अस्पताल में मारुति सुजुकी के सहयोग से पांच सौ लीटर प्रति मिनट क्षमता का एक प्लांट क्रियाशील है। वहीं जिला महिला अस्पताल में बिल मिलिंडा गेट्स के सहयोग से एक हजार लीटर का प्लांट क्रियाशील है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में पांच ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, इसमें चार प्लांट क्रियाशील हैं। जबकि एक प्लांट जल्द क्रियाशील हो जाएगा। अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. एएम वर्मा
प्राचार्य
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें