चनुकी। लार थाना क्षेत्र के रुच्चापार गांव की 24 वर्षीय रानी की शादी बिहार के सिवान जिले के हुसैन गंज के तूफानी शर्मा से हुई है। रानी ने बृहस्पतिवार की रात को पिता के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी।
मैसेज आने के बाद जब मायके वाले उससे बात करने के लिए फोन मिलाया तो मोबाइल बंद बताने लगा। मायके वालों ने जब दूसरे नंबर पर फोन किया तो के बताया कि आपकी बेटी रात में किसी के साथ चली गई है। यह सुन मायके वालों के होश उड़ गए। रानी के घर वालों ने उसकी खोजबीन की, मगर पता नहीं चला। बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए मायके वालों ने शुक्रवार को बिहार के हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है। रुच्चापार गांव के रहने वाले घनश्याम गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बेटी ने रात करीब 11 बजे व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि पिताजी ससुराल वाले उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। मैसेज आने के बाद मोबाइल बंद हो गया। शुक्रवार को रानी के पिता गांव के कुछ लोगों के साथ बिहार के हुर्सनगंल थाने पर पहुंचे है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद