फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार पर गिरा पेड़, कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
रेलवे सेवा बाधित होने पर सदर रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेने।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बिजली के तार पर गिरा पेड़, कई ट्रेनें लेट
विज्ञापन

- सदर रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर सात घंटे तक खड़ी रही ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर जनपद के कुसम्ही जंगल के पास सोमवार की सुबह तेज हवा की वजह से ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर) पर पेड़ गिर गया। जिसके कारण करीब सात घंटे तक गोरखपुर- छपरा रेल खंड पर ट्रेनों का संचलन बाधित रहा। ट्रेनों को छोटे-बड़े स्टेशनों पर रोक दिया गया। जबकि वाराणसी सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची इंटरसिटी ट्रेन को गोरखपुर पहुंचने से पहले रोक दिया गया। जिसे शाम को सदर रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
गोरखपुर जनपद के रेलवे गेट नंबर 155 के पास सुबह पेड़ गिरने से करीब 7.27 से दोपहर 12.30 बजे तक अप और डाउन लाइन पर 9.27 से 11.40 बजे तक ट्रेनों का आवागमन रोक देना पड़ा। इसके चलते ट्रेनें करीब सात घंटे तक लेट हो गईं। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम हुए रेल सेक्शन की वजह से सदर रेलवे स्टेशन पर छपरा- मथुरा एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, इंटरसिटी रुकी रही। जबकि नूनखार रेलवे स्टेशन पर सीवान पैसेंजर को रोका गया था। दोपहर में अप और डाउन लाइन पर आवागमन शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन पर गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया से वाराणसी को रवाना हुई इंटरसिटी
देवरिया। रेल सेवा बाधित होने के कारण लेट से सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची वाराणसी -गोरखपुर इंटरसिटी ट्रेन को गोरखपुर पहुंचने के पहले देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। शाम को देवरिया से ही वाराणसी के लिए रवाना किया गया, जबकि इसमें सवार यात्रियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर के लिए भेजा गया।
कुसम्ही में तार पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा है। अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन अब शुरू हो गया है। इसकी वजह से ट्रेन लेट हुई हैं।
- आई अंसारी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें