अपने को फंसता देख आरोप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गार्ड की सूचना पर पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। जहां स्थिति गम्भीर देख उसे गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह गोरखपुर में सिपाही की मौत हो गई। इसकी जानकारी के बाद जिले के पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: राज्यपाल के वाहन के काफिले से टकराए बाइक सवार, दो युवक घायल; देखें वीडियो
एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ आदि ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। वही घटना की सूचना पर गाजीपुर के वल्लभपुर में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता व अन्य परिजन भटनी के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा पुलिस कर्मी जान लेने की बात की चर्चा हो रही है।
एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बैरियर बंद करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आने से सिपाही की मौत हुई है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।