फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के प्रति सरकार की नीति और नीयत साफ : डॉ रमापति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से बुधवार को 47 गांवों में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम- अहिरौली और मुंडेरा मिश्र में चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार की नीति और नीयत साफ है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए प्रति क्विंटल 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। सिंचाई के लिए गांवों में 18 से 24 घंटे बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की है। भाजपा सरकार में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से क्रय केंद्रों पर धान-गेहूं की खरीद हो रही है, जिससे बिचौलियों से किसानों को मुक्ति मिली है। कोरोना काल मे गांव के किसानों को मुफ्त राशन की व्यवस्था और कोविड टीकाकरण की व्यवस्था सरकार ने की है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार कृषि यंत्रों और बीज-खाद पर सब्सिडी देने के साथ साथ मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना कल्याण योजना के अंतर्गत कृषकों के साथ ही साथ उनके बटाईदारों को भी राहत देने का कार्य किया है। इस दौरान दयाशंकर शास्त्री, रणविजय सिंह, रविंद्र राय, मुन्ना मणि, रमेश सिंह, नागेश पति त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, रितेश शर्मा, संगमलाल, ध्रुवदेव शाही, अरुण कुमार मिश्र, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें