फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरगना शैलेश आफत को दबोचा

Wed, 19 Feb 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तीन दिन पहले भलुअनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 302 व 307 गैंग के मनबढ़ों ने वायरल कर उत्पात मचा दिया था। पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने गैंग 302 का संचालन करने वाले शैलेश आफत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका चालान कर दिया। मालूम हो कि मदनपुर पुलिस एक तरफ मनबढ़ों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर रही थी। इसी बीच शैलेश आफत ने सोशल मीडिया पर बाइक से स्टंट करते व रील बनाते अपना वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस उसकी खोज में जुट गई। भलुअनी थाने में इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने बरडीहा चंदन निवासी शैलेष यादव आफत को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

सुनील पर लगा गुंडा एक्ट : देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मईल थाने की संस्तुति पर एक अभियुक्त के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई के अंतर्गत अभियुक्त मईल के गोहरिया निवासी सुनील यादव पुत्र रामआशीष यादव के विरुद्ध अन्तर्गत धारा उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। सुनील यादव के विरुद्ध मईल थाने में तीन-तीन मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें