क्षेत्र के जमुनाछापर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को बाबा काशीदास पूजा का आयोजन हुआ। पूजन के मौके पर विशाल भंडारा,भजन कीर्तन और बिरहा का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
समारोह की शुरुआत छोटेलाल पंथी महराज ने अग्निदेव का आह्वान करके अग्नि प्रज्वलन् करने के साथ हुआ। फिर पंथी महाराज ने श्रद्धालुओं के शरीर पर जलते हुए खप्पर को रखकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी गिरेन्द्र प्रताप यादव ने उपस्थित लोगों से बाबा काशी दास के बारे में चर्चा करते हुए उनके मार्ग पर चलने के लिए सभी से अपील किया तथा सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर बिरहा गायक ओम् नारायण यादव, गायिका ममता सिंह यादव ने उपस्थित जन समुदाय का बिरहा के माध्यम से मनोरंजन कराया। इस अवसर पर यजमान रामानन्द यादव सपत्नीक मुन्नी देवी रही। इस अवसर पर सत्यनारायण यादव देवकी नन्दन यादव विजय कुमार यादव इंदल यादव प्रमोद यादव सुभाष यादव रामकेश्वर यादव भागवत कुशवाह योगेन्द्र यादव बलवन्त यादव डी के मोर्या गणेश यादव संतोष प्रजापति आदि मौजूद रहे।