फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के मामले में जिला पंचायत सदस्य को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के मामले में जिला पंचायत सदस्य को भेजा जेल
विज्ञापन

लार(देवरिया)। एक वर्ष पूर्व किशोरी को अगवा करने के मामले में लार पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक वर्ष से वांछित चल रहे पंद्रह हजार के इनामी राजन को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों को कोरोना जांच के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक वर्ष पूर्व लार पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही युवक भगा ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को ढूंढ निकाला और कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। कोर्ट ने किशोरी को उसकी मां के हवाले कर दिया। मां-बेटी और भाई अपने गांव जा रहे थे। आरोप है कि सहजौर चौराहे के समीप राजन और जनक कुशवाहा पहुंचे और बाइक पर बैठा कर ले जाने लगे। किशोरी के भाई ने छुड़ाने की कोशिश की तो उसे भी धक्का मारकर भाग निकले। इधर, पुलिस ने दो दिनों पूर्व किशोरी को ढूंढ निकाला। किशोरी ने राजन और जनक कुशवाहा के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। उसके बाद लार प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, कांस्टेबल मुलायम सिंह यादव, अश्वनी तिवारी ने सहजौर के मझवलिया से जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक वर्ष से वांछित चल रहे पंद्रह हजार रुपये के इनामी राजन निवासी रावतपार रघेन को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने दोनों से घंटों पूछताछ की। कोरोना की जांच के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा और राजन चौहान पर अपहरण करने व साजिश रचने का मुकदमा दर्ज था। किशोरी के बयान के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें