फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में जन्माष्टमी मनाई गई

Wed, 24 Aug 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
राधा और श्रीकृष्ण का रुप देख कर मंत्रमुग्ध हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास के सभागार में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। ब्रह्मा कुमारी रुचि ने कहा कि आज के समय में अगर कोई ग्रंथ ज्ञान, शील के बारे में अच्छे तरीके से समझा सकता है तो वह है श्रीमद्भागवत गीता। उन्होंने कहा कि अध्यात्म वह बीज है जो श्रीकृष्ण के मानवीय आचरण में सहज दिख जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने श्रीकृष्ण के संपूर्ण छवि का स्मरण दिलाते हुए श्रीमद्भागवत पुराण की महत्ता बताई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर अतिथियों ने की। इस मौके पर सरस्वती, भारत माता और श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया। वरिष्ठ आचार्य वीरेंद्र द्विवेदी ने परिचय कराया। ब्रह्माकुमारी संगीता, नंदिनी के अलावा संरक्षक नर्मदेश्वर लाल श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर रवींद्र तिवारी, अक्षैयवर पति त्रिपाठी, अखिलेश दीक्षित, मनोज, अरविंद मोहन मिश्र, अमरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर शहर से लेकर देेहात इलाके के विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। न्यू कॉलोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण पूजन के साथ हुआ।
विज्ञापन


मटकी फोड़ में बाल गोपाल के रुप में आर्यन, कौष्तुभ, चिरायु, प्रखर, अनिमेश, अमृतांश और सार्थक ने भूमिका निभाई। एमएम पब्लिक स्कूल गौरा में श्रीकृष्ण भगवान के बचपन के विभिन्न रूपों का सजीव मंचन किया। किड्जी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए झांकी सजाई गई। राधा और श्रीकृष्ण का रुप देख कर मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें