सिवान-गोरखपुर अप ट्रैक पर रेल यातायात बाधित रहा।
- फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार (देवरिया)। शालीमार से गोरखपुर जा रही शालीमार एक्सप्रेस का इंजन बुधवार की शाम फेल हो गया। जिसके चलते दो घंटे तक सिवान-गोरखपुर अप ट्रैक पर रेल यातायात बाधित रहा। ट्रेनों को रेलवे स्टेशनों पर रोक दी गई थी। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शालीमार एक्सप्रेस देवरिया से गोरखपुर जा रही थी। शाम करीब सवा चार बजे अभी वह गौरीबाजार-चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के बीच मझना नाले के पास पहुंची थी कि अचानक इंजन फेल हो गया। इसके पीछे दरभंगा-नई दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस आ रही थी। जिसे गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन गौरीबाजार को मिली तो कंट्रोल को सूचना दी गई।
गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मौके पर भेजा गया। करीब सवा छह बजे इंजन बदला जा सका। जिसके चलते बरौनी-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा काठगोदाम, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी को रोक दी गई। ट्रेनों के जगह जगह रोक दिए जाने के चलते यात्रियों को काफी तकलीफ उठानी पड़ी।
गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर यात्री पानी के लिए तरसे। यहां खाने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं थी। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुुमार ने बताया कि शालीमार का इंजन फेल हो गया था। करीब दो घंटे बाद उसे रवाना किया गया।