फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नारी सशक्तीकरण के साथ, सुरक्षा, सम्मान एवं महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए शनिवार को मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ हुआ। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर समाज में बेहतर व आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी अभिभूत दिखीं।
विज्ञापन

टाउनहाल के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में राज्यपाल, मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भारत सरकार की उपस्थिति में मिशन शक्ति 3.0 अभियान के शुभारंभ का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विशिष्ट अतिथि मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, विधायक सदर डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र एवं प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद में मिशन शक्ति फेज एक एवं दो में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम, खेल कूद महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं जागरूक किए जाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अपने देश में नारियों की पूजा होती रही है, स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सभी क्षेत्रों में नारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ओलंपिक में भी पदक जीतने के मामले में वह आगे रहीं। मत्स्य राज्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं आज शिक्षा नौकरी सहित उच्च पदों पर आसीन है। यह महिला सशक्तीकरण का ही परिचायक है। सदर विधायक ने कहा कि महिला सम्मान, सुरक्षा एवं उनमें आत्मनिर्भरता लाने में यह मिशन अहम भूमिका निभा रही हैं। एसपी ने कहा कि यह अभियान आगामी दिसंबर माह तक चलेगा। नारियों की सुरक्षा हो उनका स्वावलंबन व सम्मान हो और ऊंचाईया यह मिशन हासिल करें, इसके लिए सभी को कटिबद्ध होकर कार्य करने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मीनू सिंह ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर 181 के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी कृषि मंत्री ने किया। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत व संचालन मंजू पांडेय ने किया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा राय, सदर सांसद प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल, ब्लॉक प्रमुख वृंदा कुशवाहा, सीमा सिंह, सावित्री राय, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, राजेश मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, बाल कल्याण अधिकारी जेपी तिवारी, मीनू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें