जेल में आयोजित शिविर में बंदियों-कैदियों को दी दवाएं
देवरिया। आईएमए ने जिला कारागार में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें बंदियों और कैदियों को मुफ्त में दवाएं दी गईं। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने किया।
डीएम ने कहा कि कैदियों और बंदियों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जानी चाहिए। इनका नियमित चेकअप कराया जाना है। अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो तो तुरंत दवा की व्यवस्था किया जाए। जरूरत पड़ने पर इनको उच्च अस्पताल में भेजकर दवा कराए। एसपी ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर कैदियों और बंदियों को स्वयं भी गंभीर होना चाहिए। सीएमओ डा आलोक पाण्डेय ने कहा कि अगर किसी कैदी और बंदी को जिला अस्पताल में भी इलाज कराने की जरूरत पड़ेगी तो उसकी व्यवस्था की जाएगी। शिविर में चर्म रोग के 76 मरीजों व हार्ट रोग का परीक्षण किया गया। जबकि 64 बंदियों का सर्जरी से संबंधित चेकअप किया गया। डाक्टरों ने दवाएं भी दीं। चर्म रोग विशेषज्ञ डा.आरपी त्रिपाठी, डा.अभिषेक अग्रवाल, डा.संजीव अग्रवाल, डा.शिवेंद्र पति त्रिपाठी शामिल रहे। इस दौरान जेलर राजकुमार, डा.संजय कुमार गुप्त, डा हरिपाल विश्वकर्मा, डिप्टी जेलर किशोर कुमार दीक्षित, वंदना त्रिपाठी, फार्मासिस्ट संतोष कुमार शर्मा, रमेश चंद्र दुबे, ओंकार मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।