फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के दंपती की सीतापुर में मिली सिर कटी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के दंपती की सीतापुर में मिली सिर कटी लाश
विज्ञापन

एकौना। देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव के रहने वाले दंपती का सिर कटा शव सीतापुर जिले में मिला है। दोनों बाराबंकी में रहकर मजदूरी करते थे। वह 24 जुलाई को एक ट्रक से टाइल्स अनलोड करने सीतापुर गए थे। बृहस्पतिवार को उनका सिर कटा शव मिला। पुलिस ने आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन

करहकोल निवासी शैलेश चौधरी पुत्र शिवमूरत चौधरी (40) और उनकी पत्नी मंजू देवी करीब आठ वर्षों से बाराबंकी में रहकर मजदूरी करते थे। मंजू देवी ने 24 जुलाई को लखनऊ स्थित चिनहट में रहने वाली अपनी बहन शकुंतला देवी से फोन पर बात की। उसने बहन को बताया कि वे दोनों पति-पत्नी टायल्स उतारने सीतापुर जा रहे हैं। शाम तक घर आ जाएंगे। रात होने तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो शकुंतला देवी ने मंजू देवी के मोबाइल पर फोन किया। मोबाइल स्विच ऑफ था। 24-25 जुलाई की रात को पति-पत्नी का सिर कटा शव सीतापुर के पास अमावां मदनापुर रोड पर लावारिस हाल में मिला। सूचना पर पहुंचे तालगांव थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। डबल मर्डर की सूचना पर घर में कोहराम मचा है। मृतक की मां शीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें