छह पशु तस्करों पर गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी। रुद्रपुर। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने छह लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। रुद्रपुर एकौना थाना क्षेत्र में छह आरोपी पशु तस्करी में शामिल रहे है। इन्हें पुलिस गो तस्करी में गिरफ्तार कर चुकी है। तस्कर क्षेत्र से पशु लेकर बिहार भेजते थे।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के जोगिया परसौना निवासी अभिषेक उर्फ शुुभम दूबे, शिवपुर पड़रही के अमरजीत, एकौना थाने के सचौली पटवनिया निवासी योगेश यादव, गोरखपुर जिले के गगहा राउतपार निवासी भरत और आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने के करमैनी निवासी एजाज और इसराफिल पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। पिछले दो साल में छह आरोपी चार बार पशु तस्करी में गिरफ्तार हो चुके हैं।