फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला के बैग से सोने की चेन उड़ाई

Thu, 22 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सोहनाग मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में जालसाज ने एक महिला को बातों उलझा कर सोने का चेन उड़ा ले गया। महिला देवरिया की तरफ से ऑटो में सवार होकर सलेमपुर आ रही थी।
विज्ञापन

ऑटो में सवार महिला ने सोने की चेन अपने पास रख रखी थी। पास में बैठे एक जालसाज की नजर उस पर पड़ गईं। पहले जालसाज ने महिला को अपनी बातों में उलझाया और चेन के चोरी हो जाने का हवाला देते हुए बैग में रखने की सलाह दी। महिला ने चेन को बैग में रख दिया। मौका पाते ही जालसाज आभूषण की थैली को उड़ा ले गया। सोहनाग मोड़ पर महिला को शक होने पर जब उसने बैग की तलाशी ली तो आभूषण नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें