फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में बच्ची घायल नाराज लोगों ने लगाया जाम

Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। खुटहा पटखौली चौराहे पर घर के दरवाजे पर खड़ी बच्ची को अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने कंचनपुर-मथरदेवा मार्ग पर दोपहर तीन बजे जाम लगा दिया।
पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर दोपहर 3:30 बजे जाम समाप्त करा दिया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। खुटहा पटखौली गांव निवासी शहादत की आठ वर्षीय बच्ची नासरीन ईद के पर्व पर परिजनों से मिलकर दरवाजे पर खड़ी थी।
विज्ञापन

इस बीच कंचनपुर की तरफ से पथरदेवा जा रही बेकाबू बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग बच्ची को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग को जाम कर दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस गई थी। बच्ची का इलाज चल रहा है। गांव के लोग नाराज होकर सड़क पर जाम लगा दिया था। समझा-बुझाकर जाम को खत्म करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें