फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू नदी में डूबने से एक छात्र की मौत, चार को बचाया; हादसा देख लोगों ने लगा दी थी छलांग

Sun, 22 Oct 2023 04:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

देवरिया में सरयू नदी में स्नान के दौरान पांच छात्र डूब गए। इस दौरान हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है। मौके पर शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के बरहज नगर स्थित संत रविदास घाट पर सरयू नदी में रविवार को स्नान करते समय चार दोस्त और एक रिश्तेदार डूबने लगे। जिसे देख लोग शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने चार को बचा लिया, जबकि भलुअनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली-तरौली गांव निवासी कक्षा आठवीं के छात्र अभय विश्वकर्मा (12) पुत्र नंदलाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं घर में रोना-पिटना मच गया।

विज्ञापन


नवरात्र पर्व के अष्टमी व्रत के दिन बरौली निवासी बलवंत यादव (12) पुत्र मारकंडेय, करजहां के राज (14) पुत्र रामजीत, शिवम (16) पुत्र दिनेश, रिश्तेदारी में आए देवरिया के सरया निवासी कन्हैया (22) पुत्र अशोक और मिश्रौली-तरौली के अभय मेला घूमने के साथ बरहज नदी स्नान करने आए थे।

संत रविदास घाट पर पांचों स्नान कर रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में चले गए और सभी डूबने लगे। यह देख कुछ लोग शोर मचाने लगे। इसके बाद आसपास के लाेग जुट गए। कुछ लोग नदी में छलांग लगा दिए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने चार को बाहर निकाला, जबकि अभय का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और टाउन इंचार्ज सदानंद यादव भी सहयोगियों के साथ पहुंच नदी में रेस्क्यू कराने लगे। करीब ढ़ाई घंटे बाद जाल में फंसे अभय को बाहर निकाला गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम अवधेश कुमार निगम और नायब तहसीलदार रमेश गुप्त ने नदी तट पर पहुंच घटना की जानकारी ली। सीओ बरहज राजेश सिंह ने कहा कि नहाने के दौरान पांच लोग डूबने लगे। इसमें चार लोगों को बचा लिया गया। जबकि अभय की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें