फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले- सुबह आठ से रात आठ बजे तक चलेगी बुखार की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले- सुबह आठ से रात आठ बजे तक चलेगी बुखार की ओपीडी
विज्ञापन

देवरिया। बुखार के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज एवं उससे संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। पैथालॉजी में जांच की गति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई। पैथालॉजी लैब में रजिस्ट्रेशन और जांच का समय बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
दोपहर बाद जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने सीएमएस कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। यहां से ओपीडी, पीआईसीयू, वैक्सीनेेशन केंद्र होते पैथालॉजी पहुंचे। इसी बीच एक महिला ने जांच के बारे में शिकायत की। इस पर उन्होंने पूछताछ की और नाराजगी जताई। इसके बाद महिला अस्पताल, एमसीएच विंग का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस समय मौसमी बुखार की वजह से लोग अस्पताल आ रहे हैं जिसकी वजह से बुखार की ओपीडी में अधिक संख्या में लोग देखने को मिल रहे हैं। इसे देखते हुए बुखार की ओपीडी का समय सुबह आठ से रात आठ बजे तक कर दिया गया है। डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य संचारी रोगों के संदिग्ध रोगियों की जांच के लिए पैथालॉजी में रजिस्ट्रेशन और जांच के समय को भी बढ़ा दिया गया है। 20 अतिरिक्त इमरजेंसी बेड की व्यवस्था भी की गई है। नौनिहालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाई एवं टेस्टिंग किट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। नागरिकों को नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को चौकन्ना रहने की सलाह दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मोहन वर्मा को आश्वस्त किया कि जिला अस्पताल को हर संभव सहायता दी जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अल्पना रानी, डॉ. एचके मिश्रा, उमेश मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें