फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलाद का सौदागर: एक लाख रुपये में बाप ने किया बेटी का सौदा, विरोध पर काट दिए पत्नी के बाल, पढ़ें- दर्द भरी दास्तां

Tue, 28 Jun 2022 09:43 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। 

सार

पीड़ित महिला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी एक पिता ने बेटी को एक लाख रुपये में बचने के लिए मुरादाबाद के एक व्यक्ति से सौदा तय कर लिया। इसकी जानकारी होने पर पत्नी और बेटी ने विरोध किया तो पति ने कमरे में बंद कर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी के बाल भी काट दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम गांव के बलहवा टोला निवासी बबिता देवी पत्नी अवधेश चौहान ने सदर कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है। कहा है कि वह बड़ी बेटी की शादी के लिए लड़का देख रही है।


 
Trending Videos

इसी बीच उनके पति ने बेटी का मुरादाबाद के रहने वाले व्यक्ति से एक लाख रुपये में सौंदा कर दिया। 23 जून की रात में अवधेश नशे में घर पहुंचा तो बेटी और उसकी मां को मामले की जानकारी हुई। इसका विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा। इसके बाद महिला के बाल काट दिए। साथ ही पत्नी और बेटियों को कमरे में बंद कर पिटाई की।
विज्ञापन

इस बारे में 24 जून को महिला के मायके के लोगों को जानकारी हुई तो परिवार के लोग खोराराम पहुंचे और महिला और उसकी बेटियों को साथ ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच अवधेश विवाद करने लगा। आसपास के लोगों के सहयोग से मायके वाले बबिता और उसकी बेटियों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें