फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए किसानों ने दिया धरना

Tue, 18 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति ने बैतालपुर चीनी मिल को चलाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सोमवार को किसानों का धरना 105वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे काॅमरेड शिवाजी राय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है और कृषि को किसान संपादित करता है। किसान को उसके कृषि उत्पादन का लाभकारी मूल्य कृषि के क्षेत्र में, गन्ने की नकदी खेती लाभकारी मानी जाती है।
जिसके लिए चीनी मिल लगाई गई और बैतालपुर की चीनी मिल उसी की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसे बंद कर दिया गया।
चीनी मिल को चालू करने के लिए मुख्यमंत्री ने कइ बार घोषणा भी किया, लेकिन आज तक चालू नहीं हुआ। इस को लेकर किसान 105 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। यह किसान हित में बड़ी तपस्या है। शिवाजी राय ने कहा कि हम पूरे प्रदेश के किसानों को इकट्ठा करने का काम करेंगे जब तक मिल नहीं चालू हो जाती।
विज्ञापन

इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, विकास दुबे, अशोक मालवीय, संजीव शुक्ला, कोमल यादव, राजू चौहान, पंडित वेद प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें