फंदे से लटका किसान का शव मिला
देसही देवरिया। देसही देवरिया गांव के एक किसान का शव फंदे से लटका मिला। लोगों के अनुसार, आर्थिक तंगी की चलते उसने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
रामपुर कारखाना के देसही देवरिया गांव के बीरजा (55) किसान थे। गांव के लोगों के अनुसार, बीरजा और उनके परिवार के सदस्य हाल के दिनों में आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। घर की माली हालत और परिवार के भरण-पोषण के लिए बीरजा काफी तनाव में रह रहे थे।
शुक्रवार को गांव के उत्तर तरफ बगीचे में पेड़ से गमछे के फंदे से लटका उनका शव मिला। शव देखकर कुछ लोगों ने शोर मचाया। मौके पर लोग जुटे। बीरजा की मौत से पत्नी कुुुुसुमावती देवी, पुत्र राजेश, रंधावा व सिंटू का रो- रोकर बुरा हाल रहा। रामपुर कारखाना के एसओ अनिल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।