टीसी के रिकार्ड की जांच कराते एसडीएम
आवेदनकर्ता और टीसी जारी करने वाला शिक्षक हिरासत में, जांच बीईओ बरहज और भागलपुर को सौंपी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील में जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदकों की लंबी लाइन लग रही है। बुधवार को जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगाए गए एक फर्जी स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) ने तहसील प्रशासन की उलझन बढ़ा दी है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी के निर्देश पर आवेदनकर्ता और टीसी जारी करने वाले को पकड़कर तहसील लाया गया। टीसी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौना गढ़वा से जारी किया जाना बताया जा रहा है। इस मामले की खंड शिक्षाधिकारी बरहज और भागलपुर जांच कर रहे हैं। मामला सार्वजनिक होने पर होने पर विभाग में खलबली मच गई।
डेहरी गांव निवासी एक शख्स ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। जांच में फाॅर्म के साथ लगाया गया स्थानांतरण प्रमाणपत्र संदिग्ध मिला है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी के निर्देश पर आवेदनकर्ता और टीसी जारी करने वाले संदिग्ध शिक्षक को तहसील बुलाया गया। यहां पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर बीईओ बरहज राजेश कुमार और भागलपुर सूरज कुमार तहसील कार्यालय पहुंचे।
अधिकारियों ने टीसी का अभिलेख से मिलान किया। बताया जा रहा है कि जारी टीसी का क्रमांक का एसआर रजिस्टर से मैच नहीं हो रहा था। शिक्षक और आवेदनकर्ता को हिरासत में लिए जाने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि संबंधित अधिकारी पूछताछ और जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट मांगाी गई है। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी