अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, गांव वालों प्रतिमा की मरम्मत कराई, युवक हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के बड़की बभनी गांव में शुक्रवार रात में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हालांकि लोगों ने धैर्य का परिचय देते हुए प्रतिमा को फिर से ठीक करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि गांव के लोगों ने आपसी सहमति कर पुलिस से कार्रवाई न करने की गुहार लगाई है।
बड़की बभनी गांव के कुछ लोगों ने शनिवार सुबह देखा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह देख काफी संख्या में लोग जुट गए।जानकारी पर कोतवाली पुलिस पहुंची। इसी बीच गांव के लोगों ने सहमति बना कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को फिर से ठीक करा दिया। एसएसआई बदरूद्दीन खां ने बताया कि ग्रामीण आपसी सुलह कर प्रतिमा को फिर से ठीक करा दिया गया है। मामले में एक युवक को थाने लाया गया है। जांच की जा रही है।