रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
महाराजगंज गांव के रहने वाले शहिद (60) गांव के चौराहे पर चुड़ी, श्रृंगार का सामान बेचते थे। उनके बेटे शकील (35), सोनू (30) और नजीर (20) सैलून की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात करीब 12 बजे मोहल्ले के दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। शहीद घर के सामने गुमटी में सो रहे थे, युवक ने उनका सिर काट कर अलग कर दिया। दरवाजे पर उसने नाजिर का गला काट दिया। दोनों की तत्काल मौत हो गई।