राष्ट्रपति के कार्यक्रम में लगेगी जिले के चिकित्सकों की टीम
देवरिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गोरखपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में जनपद के चिकित्सकों की एक टीम भी लगाई जाएगी। इसके लिए चिकित्सक सहित दस स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें चिकित्सक, चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय शामिल होंगे। एक एएलएस एंबुलेंस भी रहेगी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जिले से लगाई जाएगी। इसके मद्देनजर जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. विजय गुप्ता, सर्जन डॉ. राहुल देव, आर्थो सर्जन डॉ. एसके सिंह, रेडियोलाजिस्ट डॉ. टीएन झा, पैथालोजिस्ट डॉ. अकील अहमद, सीएचसी पिपरा दौलाकदम, देसही देवरिया के एनेस्थेटिस्ट डॉ. अरविंद कुमार, सीएचसी लार के चीफ फार्मासिस्ट मोल्हुराम कन्नौजिया, सीएचसी बरहज के फार्मासिस्ट रविश रावत, जिला चिकित्सालय के एलटी तेजभान प्रताप व वार्ड ब्वाय श्रीनिवास यादव की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद