फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले नौ चिकित्सक, स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्पेशलिस्ट सहित छह चिकित्सकों ने किया ज्वाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में चिकित्सा सेवा को और बेहतर बनाने के लिए संविदा के नौ चिकित्सक मिले हैं। इसमें छह चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है, जिसमें दो विशेषज्ञ चिकित्सक हैं।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों के रिक्त पदों के सापेक्ष चिकित्सकों की मांग की जा रही थी। इसके तहत जनपद के लिए संविदा के नौ चिकित्सकों को उपलब्ध कराया है। ये चिकित्सक दो वर्ष या स्थायी चिकित्सक की तैनात होने तक कार्य करेंगे। इनमें से छह चिकित्सकों ने ज्वाइन भी कर लिया है। इसमें दो विशेषज्ञ हैं। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी और पैथालाजिस्ट डॉ. अकवम शामिल हैं। वहीं चार एमबीबीएस हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के 76 पद हैं रिक्त
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 96 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 16, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 15 तथा न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 65 है। जिले में चिकित्सकों के कुछ स्वीकृत पद 206 हैं। इसमें 130 चिकित्सकों की तैनाती है, जबकि 76 पद रिक्त चल रहे हैं।
----------
तीन को सीएचसी व दो को पीएचसी पर मिली तैनाती
देवरिया। ज्वाइन करने वाले छह चिकित्सकों में पांच को सीएचसी व पीएचसी पर तैनात कर दिया गया है। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी और पैथालाजिस्ट डॉ. अकवम को सीएचसी बरहज में तैनात किया गया है। वहीं डॉ. फातिमा मुनीर को पीएचसी रामपुर कारखाना, डॉ. सपना को पीएचसी बैतालपुर, डॉ. सूर्यप्रकाश को सीएचसी सिधुवा पर एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। डॉ. अजीज ने अभी हाल ही में ज्वाइन किया है, जिससे उनकी तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जनपद में स्वीकृत पदों के सापेक्ष चिकित्सकों की कमी है। शासन स्तर से संविदा के नौ चिकित्सक मिले हैं, जिसमें छह लोगों ने ज्वाइन कर लिया है। इनमें एक को छोड़कर सभी को स्वास्थ्य केंद्रोें पर तैनात कर दिया गया है। चिकित्सकों के आने से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
डॉ. आलोक पांडेय
सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें