फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम निर्माण में सुस्ती पर खेल निदेशक ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम निर्माण में सुस्ती पर खेल निदेशक ने लगाई फटकार
विज्ञापन

भाटपाररानी। स्व. कामेश्वर उपाध्याय मिनी स्टेडियम महुआबारी भाटपाररानी का शनिवार को खेल निदेशक आरपी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में सुस्ती पर नाराजगी जताई। अब तक कराए गए कार्यों की जांच कराने का आरएसओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन

खेल निदेशक आरपी सिंह जब स्टेडियम पर पहुंचे तो उस समय मैदान पर मिट्टी भराई का काम चल रहा था। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद सहायक परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार से मिट्टी भराई का विवरण मांगा। जिसे वे उपलब्ध नहीं करा सके। उन्होंने इसकी जांच का आदेश दिया। सहायक प्रबंधक ने बताया कि 660 लाख रुपये मिल चुके हैं। 17 लाख रुपये बाकी हैं। अब तक एक करोड़ 35 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उसमें प्रशासनिक भवन, टॉयलेट, सिटिंग स्ट्रक्चर, गेट, गार्डरूम, ट्यूबवेल, बाउंड्रीवाल तैयार है। उन्होंने स्टेडियम की बाउंड्रीवाल बराबर एक समान हाइट नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद वे स्टेडियम के पीछे से होकर प्रशासनिक भवन में पहुंचे। हाल का निरीक्षण करने के बाद वे टॉयलेट का निरीक्षण करना चाहे। परंतु ताला बंद होने तथा चाबी उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई। वहां से वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे तथा मल्टीपरपज हॉल में चार पिलर देखकर नाराज हुए। जेई को ऐसी डिजाइन बनाने पर कड़ी फटकार लगाई। शौचालय में घटिया सामग्री लगाने तथा उसकी सफाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। खेल निदेशक से जब इसके हैंडओवर की बात पूछी गई तो वे कुछ भी बताने से इंकार कर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें