फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हेतिमपुर में आठ करोड़ से होंगे विकास कार्य, बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी

Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पुराने कार्यों का अनुमोदन और नए कार्यों का प्रस्ताव लिया गया। आठ करोड़ रुपये के नए परियोजनाओं की स्वीकृति मिली। हेतिमपुर नवनिर्मित नगर पंचायत भवन का लोकार्पण होने के बाद सभागार में बुधवार को बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी सभासदों ने बैठक में भाग लिया। पुराने विकास कार्यों पर चर्चा के बाद अनुमोदन किया गया। वहीं नए वित्तीय वर्ष के लिए सभासदों से उनके वार्डों में आवश्यक कार्यों को कराए जाने के लिए प्रस्ताव भी मांगा गया।
विज्ञापन

इसमें कार्यालय भवन का नाम महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर नामकरण करने, छठ घाट पर 20 मीटर ऊंचा तिरंगा, यहीं पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाया जाना, सभी वार्डों में साइनबोर्ड, कार्यालय भवन में सभासद कक्ष का निर्माण सहित आठ कार्यों की स्वीकृति मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने सभी सभासदों का आभार जताया। कहा कि सभी वार्डों में प्राथमिकता के तौर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान आईओ महेंद्र पांडेय, गांधी प्रसाद, अरविंद भारती, श्रीप्रकाश मल्ल, आरती देवी, कन्हैया शर्मा आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें