फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनाज बंटवारे को लेकर परिवार में हुआ विवाद

Mon, 29 Apr 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर बेटा-पोती समेत पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अनाज बंटवारे को लेकर एक परिवार में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोतवाली में पहुंच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बेटा-बेटी समेत पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की नगर पंचायत मझौली राज के वार्ड नंबर चार के रहने वाले राम नाथ पुत्र माधव प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि शनिवार की शाम करीब तीन बजे अनाज बंटवारे को लेकर उसके बेटा-पोती समेत पुत्रवधू गोलबंदी कर लाठी-डंडा से पिटाई कर दी। इससे पीड़ित का सिर फूट गया। इसके बाद उपरोक्त तीनों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बेटा शंभूनाथ, पोती श्वेता और पुत्रवधू विजयलक्ष्मी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के मुताबिक, केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें