फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र अम्मा उर्फ अमवा गांव के अराजी बेलवा में शनिवार को संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वाले दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विरोध जताया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव के रामसेवक राजभर की शादी एक साल पहले सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा भानमती गांव के बीरबल की बेटी रीता 25 वर्ष से हुई थी। ससुरालियों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 8 बजे रीता अपने कमरे में मृत पाई गई। सूचना मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारने का आरोप लगाया। इसे माहौल गर्म हो गया। दोनों पक्ष में नोकझोंक होने लगी। मायके वालों ने घटना की सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें