फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

पथरदेवा। क्षेत्र के देवरिया धुस चौराहे पर मछली मंडी के पास एक बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरी थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी विनय कुमार पांडेय (30) किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। शाम सात बजे वे बघौचघाट की तरफ से पथरदेवा की तरफ जा रहे थे। वह थाना क्षेत्र के देवरिया धुस चौराहे के समीप मछली मंडी के पास पहुचे थे, इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें