फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

गौरी बाजार/देवरिया। गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के समीप बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गौरी बाजार रेलवे स्टेशन को दी। जीआरपी ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बढपुरवा गांव निवासी हरेराम प्रसाद (32) ट्रेन से गोरखपुर जा रहे थे। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर वह नीचे गिरने से ट्रेन की चपेेेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना देवरिया जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक की तलाशी ली तो पॉकेट में रखे पर्स से आधार कार्ड मिला, जिससे पुलिस ने पता कर परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था। परिजनों के अनुसार हरेराम बाहर कहीं काम के सिलसिले में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें