फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दो दुकानों का ताला तोड़ा, ढाई लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण की दो दुकानों का ताला तोड़ा, ढाई लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर चौराहे पर बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों के शटर का ताला तोड़ दिया और ढाई लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। जबकि दूसरे दुकान का तिजोरी भारी और मजबूत होने से चोरी नहीं कर सके।
देसही देवरिया निवासी ऋषिकेश वर्मा ने बैजनाथपुर चौराहे पर आभूषण की दुकान खोली है। बुधवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का ताला को तोड़कर चोर तिजोरी उठा ले गए। यहां से करीब पांच सौ मीटर दूर देवरिया बुद्धू को जाने वाली सड़क पर उस तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह राहगीरों ने टूटी तिजोरी देखकर शोर मचाया। वहीं बैजनाथपुर चौराहे पर ही देसही देवरिया निवासी विनोद वर्मा की आभूषण की है। इस दुकान का भी चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया लेकिन तिजोरी मजबूत होने के कारण चोर सफल नहीं हो पाए। ऋषिकेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर ढाई लाख रुपये का आभूषण चोरी होने की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिसकर्मी मौके पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर का ताला तोड़ नकदी व सामान चोरी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ब्लाक कार्यालय के समीप स्थित कोचिंग सेंटर में घुसकर चोर बुधवार की रात 24 सौ रुपये समेत सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से लौटने के बाद जब कोचिंग संचालक संस्थान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तरकुलवा के दुबे टोला निवासी नौशाद आलम उर्फ पप्पू मास्टर ब्लाक कार्यालय के समीप कोचिंग सेंटर चलाते हैं। 11 जून को वह अपनी बेटी के ऑपरेशन के लिए दिल्ली गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह दिल्ली से घर आए और कोचिंग सेंटर पर पहुंचे। वह ताला खोलकर जब अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर सेंटर के पीछे से दीवार फांदकर पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे थे। चोर एलईडी टीवी, टुल्लू पंप, इंवर्टर, दो बैट्री, तीन गैस सिलिंडर आदि सामान उठा ले गए थे। साथ ही मेज की दराज में रखे 24 सौ रुपये भी गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। तरकुलवा थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें