फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। फत्तेपुर के भटवली टोले पर एक युवक को करंट लगने से मौत हो गई। दीवार में सिलन के कारण करंट प्रवाहित हो रहा था। घटना बृहस्पतिवार की सुबह मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान हुई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे राजू निषाद (35) चार्जर लगाकर मोबाइल चार्ज करने जा रहे थे। दीवार में सिलन के कारण करंट उतर आया था। दीवार छूते ही करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी रुद्रपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनकर परिवार के लोग दहाड़ मार कर रोने लगे। पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी पुत्री टिंकल सात वर्ष, पुत्र आयुष पांच वर्ष और अनन्या दो वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें