फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी को जड़ा थप्पड़, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकर्मी को जड़ा थप्पड़, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

लार रोड। स्थानीय कस्बे के दक्षिणी ढाले से लेकर हनुमान मंदिर तक सड़क की मरम्मत की मंगलवार को जांच करने पहुंचे रेल कर्मियों से एक व्यक्ति उलझ गया। रेलकर्मी पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ चला दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो और रेल कर्मी की शिकायत पर भटनी आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लार रोड रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग कई वर्षों से जर्जर था। रेलवे ने दक्षिणी ढाले से लेकर हनुमान मंदिर तक सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। लोगों की शिकायत थी कि सड़क मरम्मत की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसकी जांच करने रेलवे की टीम मंगलवार को लार रोड पहुंची। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने जूनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ बदसलूकी करते हुए थप्पड़ उड़ा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रेलकर्मी संजीव कुमार की तहरीर पर भटनी आरपीएफ ने जितेंद्र पांडेय निवासी भेवली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर आरपीएफ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें