फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

मगहरा। स्थानीय गांव निवासी आरिफ अंसारी (31) पुत्र रियाजुद्दीन अंसारी की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरिफ घर में लगे हैंडपंप पर हाथ-मुंह धोने गया था। हैंडपंप में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे वह उसकी जद में आ गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मगहरा गांव निवासी आरिफ अंसारी हैंडपंप पर हाथ-मुंह धुलने गया हुआ था। परिजनों का कहना है कि हैंडपंप में विद्युत प्रवाहित होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। लोग जब तक कुछ करते वह बुरी तरह से झुलस गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। आरिफ के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सिब्बू दहाड़ें मारने लगी। लोगों का कहना है कि आरिफ की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा और परिवार का कमाऊ पूत था। इस संबंध में थानाध्यक्ष खुखुंदू नवीन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें