फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत समझकर कोमल को ताई ने फेंका था तालाब में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भलुअनी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को पुलिस ने हाटा गांव निवासी कोमल (16) पुत्री रविप्रताप सिंह की मौत का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस के अनुसार, खाने का सामान चुराने पर ताई ने डंडे से इस कदर पिटा की कोमल बेहोश हो गई थी। उसे मृत जानकर चाची के परिवार वाले पहले अंतिम संस्कार कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की, सफल न होने पर हाथ- पैर रस्सी से बांधकर गडे़र के महादेवा तालाब में जिंदा ही फेंक कर फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि 27 अगस्त को कोमल (16) ने खाने का सामान चुरा लिया। गुस्से में उसकी बड़ी मां (ताई) शैल देवी पत्नी स्व. मुन्ना सिंह ने डंडे से पीटा। सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से कोमल बेहोश हो गई। उसे मरा जानकर शैल देवी ने प्रभु सिंह, ललित मोहन सहित नौ लोगों के द्वारा पहले बरहज में अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर गड़ेर के महादेवा ताल में पैर- हाथ रस्सी से बांधकर फेंकवा दिया। 28 अगस्त को रस्सी से बंधा शव महादेवा ताल से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोमल के मौत की वजह डूबने से होने की पुष्टि के बाद पुलिस को हत्या का शक हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मौत की सच्चाई सामने आ गई। बृहस्पतिवार को हाटा गांव निवासी और मृतका की बड़ी मां शैल देवी, चचेरे दादा प्रभु जी सिंह और ललित मोहन सिंह को बारीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, ये लोग भागने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नौ के खिलाफ हत्या कर शव ठिकाने लगाने का केस दर्ज है। तीनों आरोपी भागने की फिराक में थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें