फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मदनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह मंगलवार की शाम मछली पकड़ने गया था। इस दौरान गहराई में जाने से वह डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पहाड़पुर गांव के मोहन राजभर 30 वर्ष मछली बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। पोखरे और नदियों का जलस्तर बढ़ने के दौरान वह मछली पकड़ने को मदनपुर के करीब एक पोखरे पर गया था। मछली की जाल लगाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव मिला। मृत शख्स की पत्नी बुच्ची देवी घटना स्थल पर ही बेहोश हो गईं। वहीं बेटा अभय, बेटी अनुराधा और परी बिलख बिलख कर रो रहे थे। मासूमों की चीख-पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें