फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नर्तकियों के साथ मारपीट, पुलिस ने कराया सुलाह

Wed, 07 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के नैनहा गांव में मंगलवार की रात नर्तकियों के साथ मारपीट हो गई। सूचना के बाद पुलिस गंभीर नहीं हुईं तो नर्तकियों का एक झुंड बुधवार को थाने पहुंच गया। मान-मनौव्वल के बाद मामला को पुलिस ने हल कर दिया।
विज्ञापन


भाटपार रानी थाना क्षेत्र के एक गांव से बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनहा में बरात आई थी। नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक युवक ने आपत्तिजनक व्यवहार कर दिया। किन्नर नर्तकियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद मारपीट हो गई। युवक ने साथियों के साथ मिलकर नर्तकियों को पीट दिया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस दोनों युवकों को बनकटा थाने लाई।
इसके बाद नर्तकियों ने झुंड बनाकर थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। नर्तकियों का हंगामा देख पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे थे। लगभग पांच घंटे तक मान- नौव्वल के बाद मामला सुलह-समझौते से हल हुआ। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि नर्तकियों ने प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद सुलह-समझौता करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें