देसही देवरिया। पिपरा मदन गोपाल गांव के युवक की गोवा में अचानक तबीयत बिगड़ने से मंगलवार की देर रात मौत हो गई। बुधवार की सुबह इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के पलटन गुप्ता (49) गोवा में एक निजी कंपनी में फीटर थे। मंगलवार की रात को वह अपने कमरे में अचानक गिर। इससे सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों के उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत से बुजुर्ग पिता रामदेव गुप्ता, पत्नी आरती देवी, बेटे विद्यासागर, ज्ञान सागर, राजकुमार व आकाश का रो 0-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद छोटे भाई और कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में गोवा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद