फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया के कब्जे वाली सरकारी जमीन से कटवाई फसल

विज्ञापन
बरहज के दियारा क्षेत्र में फसल कटवाता प्रशासन। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
भू-माफिया के कब्जे वाली सरकारी जमीन से कटवाई फसल
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में करीब 102 हेक्टेयर सरकारी जमीन है। आरोप है कि कुछ भू-माफिया ने अवैध तरीके से इस जमीन पर गेहूं की बुआई की है। रविवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गेहूं की फसल की कटाई कराई गई। इसके लिए चार कंबाइन मशीन लगाई गई थी। भू-माफिया के विरोध करने पर प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटाया।
डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर एडीएम नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों, राजस्व कर्मियों और पुलिस टीम सुबह दस बजे दियारा पहुंची। अधिकारियों ने चार कंबाइन मशीनों से परसियां-विशुनपुर देवार, राजपुर, कुरह परसियां में सरकारी जमीनों पर बोई गई गेहूं की फसलों की कटाई शुरू कराई।
विज्ञापन

फसल की कटाई होते देख गांवों के लोग जुट गए। कुछ लोगों ने कटाई का विरोध किया। वे फसल पर अपना अधिकार जता रहे थे। विवाद बढ़ते देख प्रशासन को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, सायं चार बजे तक करीब 12 ट्रॉली गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी थी। एडीएम नागेंद्र सिंह ने बताया कि भू-माफिया ने महिलाओं को आगे कर रोड़ा उत्पन्न करने का प्रयास किया था। फिलहाल कटाई कराई जा रही है।
एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी किए गए थे तैनात
बरहज। सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में करीब 102 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बोई गई गेहूं की फसल की कटाई के लिए प्रशासन ने एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बरहज, भलुअनी, मदनपुर, मईल, एकौना, सलेमपुर, लार, बरियारपुर, रुद्रपुर, खुखुंदू के अलावा पुलिस लाइंस से पुलिसकर्मी और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई थी। मौके पर छह एसआई, 10 हेडकांस्टेबल, 70 पुरुष, 30 महिला आरक्षी तैनात की गई थीं। फसलों की कटान के दौरान मौके पर एसडीएम ध्रुव शुक्ल, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, सीओ देवआनंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, एसआई श्रीप्रकाश, दिनेश मिश्र, अमरजीत, मिथिलेश कुमार, रामराज यादव, अजय यादव, मुन्ना खरवार, संजय पांडेय, कुशलकांत सिंह, रामप्रताप, दिग्विजय नाथ मिश्र सहित छह कानूनगो और 12 लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भू-माफिया ने गेहूं के फसल में लगा दी आग
बरहज। रविवार को प्रशासन सरकारी जमीन पर फसल की कटाई के लिए नदी पार दियारा क्षेत्र में पहुंचे की जानकारी होने पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोगों का कहना है कि भू-माफिया ने महिलाओं को ढाल बनाकर खेतों में गेहूं की कटाई रोकने का प्रयास किया। बड़ी संख्या पुलिस बल और अधिकारियों के सामने एक भी न चलते देख भू-माफिया ने खेत में एक तरफ आग लगवा दी, जिससे खलबली मच गई। संयोग रहा कि सुबह का समय और हवा बंद होने के कारण आग विकराल रूप धारण नहीं कर सकी। पीने के लिए नगरपालिका से मंगाए गए टैंकर के पानी से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें