फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के पास युवक की मौत

Thu, 01 Jun 2017 10:49 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
घरवालों में कोहराम मच गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के एक लाइसेंसी शराब की दुकान पर युवक की मौत हो गई। ठेकेदार के लोगों ने लाश को टेंपो पर लादकर घर भेज दिया। इससे घरवालों में कोहराम मच गया। युवक शराब का अधिक सेवन करता है। शराब पीने के दौरान उसकी मौत हुई है। सुगही वार्ड निवासी धीरेंद्र शर्मा उर्फ ढेड़ी सैलून की दुकान चलाता है। घरवालों के अनुसार साप्ताहिक बंदी के चलते दुकान बंद था।
विज्ञापन


बावजूद इसके घर से 500 रुपये लेकर सुबह निकला। दोपहर तक घरवाले इसकी तलाश किए। लेकिन इसका पता नहीं लग सका। शाम करीब पांच बजे किसी ने घरवालों को सूचना दिया कि धीरेंद्र की एक शराब की दुकान के पास मौत हो गई है और उसकी लाश सड़क के किनारे पड़ी है। मौके पर पहुंची पत्नी रिंकू देवी पति का शव देख बदहवाश हो गई। ठेकेदार ने टेंपो से लाश उसके घर पर भेजा।

चार भाइयों में धीरेंद्र तीसरे नंबर का है। इसका एक बेटा और दो बेटी है। इसके मौत से परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट गहरा गया है। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि शराब की दुकान पर किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें