फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने लेकर भाग गया जालसाज

Thu, 01 Jun 2017 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
वारदात
विज्ञापन
पड़री बाजार। जिले में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद लोग ठगी के शिकार हो जा रहे हैं। एक महिला के गहने साफ करने के बहाने जालसाज लेकर चंपत हो गए। गहने की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खुखुंदू थानाक्षेत्र के पड़री पांडेय गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर गुरुवार को दोपहर में एक बाइक सवार दो युवक पहुंचे। अपने को एक डिटरजेेंट बार कंपनी का एजेंट बताते हुए इसके घर की महिला को अपनी बातों में फंसा लिए। महिला सोने का गहने साफ करने के लिए युवकों को लाकर दे दी।

महिला की आंखों में धूल झोंककर बाइक सवार जालसाज गहना लेकर भाग गए। महिला के शोर करने पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ युवकों ने जालसाजों का पीछा किया। लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इस बाबत खुखुंदू एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें