फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवान सांसद के भतीजे ने दरोगा को धमकाया

Thu, 01 Sep 2016 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
देवरिया। छपरा इंटरसिटी के महिला बोगी में सवार युवक ने खुद को सिवान सांसद का भतीजा बताकर आरपीएफ दरोगा को जमकर लताड़ा। चेकिंग अभियान में जुटे दरोगा के सहकर्मियों की वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


आरपीएफ ने युवक को सिरफिरा मानकर चालान कर दिया। इस बात की जानकारी जब सांसद को हुई तो उन्होंने अधिकारियों से संपर्क साधा। सांसद का फोन आते ही उच्चाधिकारी हरकत में आ गए। आरपीएफ ने आरोपी समेत चार लोगों के चालान होने की जानकारी सांसद को दी। छपरा-गोरखपुर इंटरसिटी देवरिया गुरुवार को सुबह स्टेशन पर पहुंची। आरपीएफ के उप निरीक्षक संदीप फोर्स के साथ ट्रेन में चेकिंग कर रहे थे। महिला बोगी में कई युवक सवार थे।

आरपीएफ कर्मियों ने जब पूछताछ शुरू की तो एक युवक ने अपना नाम अरजीत यादव बताया। उसने कहा कि वह सिवान के भाजपा सांसद ओपी यादव का भतीजा है। आरपीएफ सूत्रों का कहना है कि अरजीत ने कहा कि अगर गाड़ी से नीचे उतारा तो सभी की वर्दी उतरवा दूंगा। सरेआम धमकी पर आरपीएफ उसे लेकर पोस्ट पर पहुंची और जुर्माना कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच सांसद का फोन आया तो आरपीएफ के लोग हरकत में आ गए। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साध लिए। सूत्रों ने बताया कि सांसद ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और रेल अधिकारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें