फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तबादले से फूटा गुस्सा

Tue, 03 May 2016 11:01 PM IST
deoria
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : nilambuj mishra
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया) में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सत्येन्द्र कुमार के स्थानांतरण के विरोध में तहसील दिवस में आए गोरखपुर मंडल के कमिश्नर पी गुरुप्रसाद के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। सपा विधायक मनबोध प्रसाद समेत कई पूर्व विधायकों ने भी कमिश्नर से तबादले का विरोध किया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। 
विज्ञापन


सपा के एक विधायक की सलेमपुर के एसडीएम सत्येन्द्र कुमार से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिससे डीएम ने सोमवार को उनका बरहज के लिए स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जनता और विभिन्न संगठनों के प्रमुख भड़क उठे। मंगलवार को तहसील दिवस में कमिश्नर पी गुरुप्रसाद को पहुंचना था, इससे पहले ही गुस्साए लोग तहसील परिसर में पहुंच गए। इसमें भाजपा, आदर्श व्यवस्था पार्टी, हियुवा, तहसील बार एसोसिएशन,  प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर्स एसोसिएशन, छात्र संगठन आदि शामिल थे। दोपहर करीब 12:30  बजे कमिश्नर आए तो लोगों ने उनसे तबादला रुकवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सपा विधायक मनबोध प्रसाद और कई पूर्व विधायक भी कमिश्नर से मिले और एसडीएम के तबादले का विरोध किया।

लोगों ने एक विधायक के दबाव में जिला प्रशासन की ओर से ट्रांसफर करने का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसमें भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा और त्रिपुणायक विश्वकर्मा से पुलिस की धक्कामुक्की हो गई। इसमें भाजपा नेता का कुर्ता फट गया। इसके बाद कमिश्नर ने तहसील दिवस में बैठे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार और एसपी प्रभाकर चौधरी को लोगों से बात करने भेजा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। कमिश्नर ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण से नाराज लोग मिले थे। उनकी बातों को सुना गया। स्थानांतरण निरस्त करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें