फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में आठ कमरों का मकान जलकर राख

Tue, 03 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जैन मोहल्ला में आठ कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। इसमें मकान में रखा सारा समान जल गया है। छह भाईयों का संयुक्त मकान जलने से करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इतना ही नहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि साथ के करीब आधा दर्जन मकान भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हालांकि लोगों ने साथ लगते मकानों में भड़की आग पर काबू पा लिया। इतने में दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पुराने मकान में लगी आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जैन मोहल्ला में स्थित कृष्ण कुमार जैन, जगदीश जैन, मनोहर लाल जैन, नरेश कुमार, मनोज कुमार और बौद्ध राज जैन के संयुक्त पुराने मकान में रात करीब 11 बजे आग भड़क गई। हालांकि सभी ने अपने नए मकानों का निर्माण कर लिया है, लेकिन सारा सामान अभी पुराने मकान में ही रखा था। मकान में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के करीब आधा दर्जन मकान भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


जैसे ही घरों में सोए लोगों ने आग की लपटें देखीं उन्होंने शोर मचाया। उसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हैंडपंप से पानी निकालकर पुराने मकान के साथ लगते मकानों में भड़की आग पर काबू पाया। इन मकानों में इमारती लकड़ी और कपड़े आदि जल गए हैं। इतने में हमीरपुर से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उधर, तहसीलदार अनिल मनकोटिया का कहना है कि हल्का पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर जल्द रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं। इससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया करवाई जा सके।

वहीं दमकल विभाग के इंचार्ज संत राम ठाकुर का कहना है कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया है। अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें