फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर जमीन के बैनामे का आरोप

Wed, 22 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
एक शख्स को शराब पिलाकर जमीन बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी होने पर जब घर वाले उप रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव की रहने वाली सुमित्रा देवी के पति ददन दुबे घर से अल सुबह नदारद थे। दोपहर में घर वालों को जानकारी मिली कि पड़ोसी गांव इंदौली के कुछ लोग उन्हें शराब पिलाकर नशे की हालत में जमीन बैनामा करा रहे हैं। अनन-फानन में घर वाले उप रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो चौदह कट्ठा जमीन बैनामा हो चुकी थी। इस जमीन की कीमत तीस लाख से अधिक बताई जा रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई।

मामला बढ़ता देख बैनामा कराने वाले जालसाज वहां से भाग निकले। घर वालों ने नशे की हालत में ददन दुबे को घर पहुंचाया। सुमित्रा देवी ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके पहले भी सलेमपुर उप रजिस्ट्री कार्यालय में ऐसा कई मामला हो चुके हैं। इसमें दलालों के साथ-साथ उप रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की संलिप्तता रहती है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें