फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख में मिर्च झोंककर बड़े भाई को मार डाला

Mon, 27 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की हत्या की खबर मिलने के बाद दरवाजे पर पहुंचे शुभचिंतक
विज्ञापन
आंख में मिर्च झोंक कर छोटे भाई ने अपने बेटों की मदद से बड़े भाई और पूर्व प्रधान इदरीश अंसारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीच बचाव करने गए पूर्व प्रधान के बेटे को गंभीर रूप घायल कर दिया। जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन


भटनी, साहोपार गांव के पूर्व प्रधान इद्रीश अंसारी (55) ने खुखुंदू थाना क्षेत्र वैद्यौली चौराहे पर खाद-बीज की नई दुकान खोली थी। सोमवार की सुबह आठ बजे वह अपने 25 वर्षीय बेटे शमशेर के साथ बाइक से दुकान पर पहुंचे और ट्रक से आए खाद को दुकान में रखवा रहे थे। उसी समय पूर्व प्रधान का छोटा भाई इदू अंसारी दुकान पर पहुंचा और उनसे आपसी बंटवारे को लेकर कहासुनी करने लगा। कुछ देर बाद इदू के बेटे अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन से दुकान पर पहुंचे और पूर्व प्रधान इदरीश अंसारी और उसके बेटे शमशेर की आंखों में मिर्च झोंक दी। इदू और उसके बेटों ने हाकी, फरसा, कुल्हाड़ी से इदरीश और उसके बेटे शमशेर पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल बाप-बेटे को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। 

हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान पूर्व प्रधान इदरीश अंसारी की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उसके बेटे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। इदरीश अंसारी भटनी नगर के नूरीगंज वार्ड के पूर्व सभासद भी थे। खुखुंदू एसओ नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि आपसी बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें