फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में एक वर्ष से फरार दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को रविवार रात इकौना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इकौना कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर में 21 जुलाई 2015 को आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बजाया जा रहा था।
विज्ञापन


उसे बंद कराने पहुंचे इकौना थाने का आरक्षी सौरभ श्रीवास्तव व होमगार्ड के जवान पर पहुंचे। विवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में सिपाही व होमगार्ड घायल हो गए। सिपाही ने 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया।

इस केस के फरार आरोपियों में कई की कुर्की हुई और गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। इसके बावजूद सलीम चौधरी उर्फ बाबू पकड़ में नहीं आया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। रविवार रात पुलिस ने इकौना कस्बे में सलीम को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें