फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में मिला मासूम का शव, तीन पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 13 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 नगर के आजाद दक्षिणी निवासी नफीस अहमद के बेटे नदीम अहमद का शव सोमवार को सरयू में मिला। नदी में जाल से तलाश के बाद नदीम को इलाज के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की है।
विज्ञापन

आजाद नगर दक्षिणी निवासी नफीस अहमद के बेटे नदीम अहमद का शव सरयू नदी में जाल से तलाश के बाद मिला। पुलिस ने नफीस अहमद राजू की तहरीर पर आजाद नगर दक्षिणी निवासी खुर्शेद आलम उसके बेटे जावेद अहमद और खुर्शेद आलम के लड़की के बेटे नूर आलम पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की है। आरोप हैं कि मासूम नदीम अहमद की इन लोगों ने साजिश कर सोमवार को सरयू नदी में डूबोकर हत्या कर दी। रविवार की रात इन दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस भी दर्ज किया है। जिसके बाद सोमवार को यह वारदात हो गयी।  सीएचसी पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने मासूम के शव को करीब दो घंटे तक रोके रखा। सीओ सुधीर शर्मा के समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग माने। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष परमा शंकर यादव ने बताया कि तीन लोगों पर हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वही तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी को बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें